{"_id":"625473d272e0847e001e75bd","slug":"hathras-on-april-14-the-procession-of-lord-mahavir-will-come-out-with-pomp-hathras-news-ali2890673182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 14 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी भगवान महावीर की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 14 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी भगवान महावीर की शोभायात्रा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्री श्री 1008 भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के मौके पर 14 अप्रैल को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 13 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रथ की बोली लगाई जाएंगी। सोमवार को रामलीला मैदान स्थित जैन नवयुवक सभा के कार्यालय पर इन कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। अध्यक्षता जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने की।
वक्ताओं ने कहा कि शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी के पालने की भव्य झांकी निकाली जाएगी। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए समाज के 24 युवकों के महावीर युवा मंडल का गठन किया गया। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि वर्ष 2019 में निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला व अन्य पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद एक महिला की चेन तोड़ ली गई थी, इसलिए इस वर्ष समाज के 24 युवकों की एक टीम युवा महावीर मंडल के नाम से गठित की गई है। जयंती व्यवस्थापकों के साथ इस टीम को शोभायात्रा के संचालन व सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई, जिससे कोई भी असामाजिक तत्व शोभायात्रा में घुसकर कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।
उन्होंने कहा कि महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जिले की सभी मीट की दुकानों को बंद रखने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक मेंसंरक्षक विजय कुमार जैन लोहिया, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, मंत्री सुधीर जैन, जयंती व्यवस्थापक दिलीप जैन, अनूप जैन, संदीप जैन, पंकज जैन, ऋषभ जैन डिंपल, पंडित विशाल जैन, अतुल जैन एडवोकेट, नितिन जैन, अनूप जैन, श्वेतांग जैन, जितेंद्र जैन, सौरभ जैन अजमेरा, सौरभ जैन रानू, पवन जैन, पुलकित जैन, सतेंद्र जैन, संजीव जैन, राहुल जैन आदि थे। संवाद