फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Old woman dies under suspicious circumstances

हाथरस : वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 07 Nov 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Old woman dies under suspicious circumstances
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में साकेत कॉलोनी निवासी 90 वर्षीय एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है।
इगलास के गांव राहतपुर की मूल निवासी अंगूरी देवी (90 वर्ष) पत्नी सालिगराम लंबे समय से अपनी बहन के यहां शहर में साकेत कॉलोनी में रहती थी। उसके पति की भी मौत हो चुकी थी और कोई संतान भी नहीं थी। बताते हैं कि अंगूरी देवी के नाम गांव में 38 बीघा जमीन थी। अंगूरी देवी की मौत की खबर जब उसके ससुराल पक्ष के लोगों को पहुंची तो वह भी यहां आ गए।

यह लोग शव को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इन लोगों ने इस मौत को संदिग्ध बताया और पुलिस से इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट केडी शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed