{"_id":"5e95fc458ebc3e6fca006107","slug":"hathras-old-man-dies-of-heart-attack-while-reading-newspaper-sadabad-news-ali2313683135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अखबार पढ़ते समय वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अखबार पढ़ते समय वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नगर के मोहल्ला आनंद नगर में एक वृद्ध की अचानक मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि वृद्ध उस समय अखबार पढ़ रहे थे। एकाएक उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
मोहल्ला आनंद नगर में टेंट कारोबारी रामप्रकाश गोयल ने बताया कि उनके पिता कौशल किशोर (गोरई वाले) उम्र करीब 80 वर्ष मंगलवार की सुबह करीब सवा दस बजे अखबार पढ़ रहे थे। इस दौरान टीवी पर पीएम का देश के नाम संबोधन चल रहा था। तभी उनको हार्ट अटैक आया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि उन्हें चिकित्सक के पास भी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामप्रकाश ने बताया कि लॉक डाउन होने की वजह से उनके पिता उनके काम को लेकर चिंतित थे। फिलहाल, परिजनों ने दोपहर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में करुण-क्रंदन मचा हुआ था।