फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Old lady injured due to falling tin shed of house

हाथरस : मकान का टिन शेड गिरने से वृद्धा घायल

Sun, 07 Aug 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Old lady injured due to falling tin shed of house
हाथरस : वृद्ध महिला को मलबे से बाहर निकालते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कई घंटे हुई बारिश से रविवार की सुबह ग्रामीण अंचल में कई जगह मकान गिर गए। गांव मंस्या में कच्चे मकान की छत गिरने से वृद्धा मलबे के नीचे दबकर घायल हो गई। जबकि उसके बच्चे बाल-बाल बच गए। कई अन्य जगह भी मकान गिरने की जानकारी मिली है।
गांव मंस्या में सफेदी देवी पत्नी भूरी सिंह कच्चे मकान में अपने बेटों के साथ जीवन-यापन कर रही है। रविवार की सुबह हुई तेज बारिश के दौरान सफेदी देवी पशुओं को खोलने के लिए गई थी। तभी कच्चे मकान का टिन शेड भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें सफेदी देवी दबकर घायल हो गई। अंदर फंसे बच्चों का शोर सुनकर गांव के काफी ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने सफेदी देवी को निकाला। आनन-फानन वृद्धा को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से उनको सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी एसडीएम शिव सिंह को दी। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल तत्काल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि सफेदी देवी का नाम 2017 की आवास की पात्रता सूची में था। गांव के कुछ लोगों ने उनका पक्का मकान दर्शाकर उनका नाम निरस्त करा दिया। नई सूची में सफेदी देवी का मकान तो स्वीकृत हो गया, लेकिन अभी तक पैसा खाते में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की आर्थिक स्थिति खराब होने पर गांव के लोग चंदा देकर भोजन की व्यवस्था कर आते हैं। ग्रामीणों ने भी सफेदी देवी को मुआवजा दिलवाने की मांग की है। इसकी सूचना विधायक गुड्डू चौधरी को भी दी गई है। गांव मंस्या कलां में विनोद कुमार पुत्र भगवान दास का भी कच्चा मकान बारिश में भरभराकर गिर गया। हालांकि किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed