फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oil theft from transformer, power crisis in 200 houses

हाथरस : ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी, 200 घरों में रहा बिजली संकट

Sat, 30 Jul 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Oil theft from transformer, power crisis in 200 houses
हाथरस : शहर में एक ट्रांसफॉर्मर से चोरी किया गया तेल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की आवास-विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर रात को चोरों ने 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी कर लिया। लाइन पर काम करने पहुंचे कर्मी की सजगता से ट्रांसफार्मर फुंकने से बाल-बाल बच गया। ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी होने से करीब 200 घरों में रात से सुबह तक बिजली बाधित रही। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। अब शहर के आठ ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी होने से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
उल्लेखनीय है कि जिले में ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। पिछले दो महीन में शहर के सात ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी हुआ है। बृहस्पतिवार की देर रात शहर की आवास-विकास कॉलोनी के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी हो गया। इस कारण रात से सुबह 11 बजे तक 200 घरों की बिजली ठप रही। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। ट्रॉली वाला ट्रांसफॉर्मर लगाने के बाद आपूर्ति को सुचारु किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन

आखिर कोई अपना तो नहीं तेल चोरी में संलिप्त
हाथरस। बिजली के ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी के बाद विभागीय अफसर खुद परेशान हैं। विभागीय अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर कोई तेल चोरी करने में अपना संलिप्त तो नहीं है, क्योंकि शहर में अब तक आठ ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी होना एक प्रश्न चिह्न लगाता है। इस मामले में अवर अभियंता भूप सिंह का कहना है कि आवास-विकास कॉलोनी के 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी हो गया। ट्रॉली लगाकर आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया है। कर्मियों की सजगता से हालांकि ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से बच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed