फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officials tighten their back regarding teacher eligibility test

हाथरस : शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने कसी कमर

Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Officials tighten their back regarding teacher eligibility test
हाथरस : शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते अपर जिलाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड की गाइड लाइन का पालन कराते हुए इस परीक्षा को शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए। बैठक में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और केंद्र व्यवस्थापकों ने हिस्सा लिया।
एडीएम ने परीक्षा शांतिपूर्ण और गोपनीय तरीके से कराने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीईटी में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले अपने केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। बाद में पहुंचने वाले को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समस्त परीक्षा केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए।
विज्ञापन

परिसर को सैनिटाइज करने के साथ कोविड हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाए। पर्याप्त संख्या में मास्क व थर्मल स्कैनर व सैनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यदि किसी अभ्यर्थी में कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो उसके लिए अलग से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति मोबाइल नहीं रखेगा। जिनकी ड्यूटी लगी है, उनके अलावा अन्य कोई उपस्थित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, एटीएम कार्ड, किसी भी तरह की डिवाइस (विद्युत उपकरण) उपकरण न लेकर जाएं। समस्त केंद्र व्यवस्थापक आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी पर लगाए गए सभी अधिकारी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। यह बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है।
परीक्षा की सारी तैयारियां गुणवत्तापूर्वक हों। प्रश्न पत्रों की सील परीक्षा कक्ष में ही सीसीटीवी की निगरानी में निर्धारित समय पर खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा समाप्त होने के उपरांत परीक्षा कक्ष में ही उत्तर पुस्तिकाएं सील कराई जाएंगी। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी आदि संबंधित अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
केंद्र पर दो घंटे पहले पहुुंचेंगे पर्यवेक्षक
हाथरस। एडीएम ने सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक तथा कर्मचारीगण मोबाइल लेकर प्रवेश नही करेंगे। सभी पर्यवेक्षक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर बैठक व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था की पूर्ण जानकारी कर लें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क करके व्यवस्था सुदृढ़ कर लें। सभी पर्यवेक्षक परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व केंद्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएंगे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी के बैग, मोबाइल और अन्य वस्तुओं को रखने की आवश्यक व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापक समय से कर लें, जिससे परीक्षार्थियों को बाद में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। परीक्षा कक्ष में बुकलेट भेजने से पूर्व उनकी क्रम संख्या अवश्य नोट कर लें कि किस कक्ष में किस सीरीज की बुकलेट भेजी गई हैं। संवाद

परीक्षार्थी को लाने होंगे यह दस्तावेज
हाथरस। प्रत्येक परीक्षार्थी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण के किसी भी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूलप्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार, डायट के प्राचार्या, सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति लाना अनिवार्य है। साथ ही अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना भी आवश्यक होगा। इन अभिलेखों के न होने पर अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed