फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officials raided ration shops

हाथरस : राशन की दुकानों पर अधिकारियों ने मारा छापा

Wed, 28 Dec 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Officials raided ration shops
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी रुक नहीं रही। सादाबाद में एक कॉलेज परिसर में चावल से लदी गाड़ी के पकड़े जाने के बाद अधिकारियोें ने राशन की कई दुकानों का निरीक्षण किया और स्टाक रजिस्टर जांचा। इससे राशन की दुकान संचालकों में खलबली मची रही।
सरकारी राशन के चावल की जिले में बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है। कई बार पहले भी सरकारी राशन का चावल पकड़ा जा चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। रविवार की रात्रि में एसडीएम सादाबाद ने चावल की एक गाड़ी पकड़ी थी। इस मामले में सादाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र में एडीएम बसंत अग्रवाल व डीएसओ ने कई राशन की दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने इन दुकानों का स्टॉक देखा और रजिस्टर से स्टॉक का मिलान भी किया। कई राशन डीलरों से पूछताछ भी की। इससे राशन डीलरों में खलबली मची रही। चंदपा में एडीएम ने सहकारी समिति का निरीक्षण भी किया और वहां यह देखा कि खाद की कालाबाजारी तो नहीं हो रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed