{"_id":"6283e939e7ca060a8f070625","slug":"hathras-officials-of-the-union-became-active-made-aware-to-a-high-level-hathras-news-ali2917798143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : संघ के पदाधिकारी हुए सक्रिय, उच्च स्तर तक कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : संघ के पदाधिकारी हुए सक्रिय, उच्च स्तर तक कराया अवगत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत की जानकारी मिलते ही आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारी व भाजपा के नेता भी सक्रिय हो गए। पहले थाना चंदपा और फिर पोस्टमार्टम गृह पर राजनेताओं का जमावाड़ा लग गया। संघ के पदाधिकारी भी पहुंच गए और पूरे मामले को उच्च स्तर तक पहुंचा दिया गया। इसी का परिणाम यह हुआ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही कर दी गई।
आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई कि संघ के कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में मौत हुई है और इसमें हद दर्जे की लापरवाही पुलिस ने बरती तो संघ के स्थानीय पदाधिकारी सक्रिय हो गए। उच्च स्तर के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे गई। सूत्रों की मानें तो ऐसे में स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तक शासन के निर्देश आ गए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। संवाद
राजनेताओं ने पोंछे मृतक के परिजनों के आंसू
हाथरस। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, सदर विधायक अंजुला माहौर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय पोस्टमार्टम गृह और मृतक के घर पर पहुंचे। इन लोगों ने आश्वासन दिया कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। संवाद