फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officers engaged in redressing objections

हाथरस : आपत्तियों का निस्तारण करने में जुटे रहे अफसर

Fri, 09 Dec 2022 04:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Officers engaged in redressing objections
हाथरस : कलेक्ट्रेट में आपत्तियों का निस्तारण करते ओसी कलेक्ट्रेट व अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड वार अनंतिम आरक्षण पर आपत्ति दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारी आपत्तियों के निस्तारण करने में जुटे रहे। इन आपत्तियों को निस्तारित कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जिला प्रशासन को सभी नगर निकायों में हुए वार्ड वार अनंतिम आरक्षण पर 176 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।
उल्लेखनीय है कि शासन की ओर से नगर निकायों का वार्ड वार अंतिम आरक्षण जारी किया गया था। इसके तहत सात दिसंबर तक अनंतिम आरक्षण पर आपत्तियां मांगी गई थीं। इस आरक्षण पर सभी निकायों से लोगों ने अपनी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जिला प्रशासन को 176 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण प्रशासन की ओर से किया गया है। आपत्तियों के निस्तारण को लेकर पूरे अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। नगर पालिका परिषद हाथरस से 128 और नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ से 11 आपत्तियां हुई हैं। नगर पंचायत मेंडू से चार, नगर पंचायत सादाबाद से 16, नगर पंचायत हसायन से 14, नगर पंचायत पुरदिलनगर से तीन आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed