फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officers are being tricked, giving certificates of cleanliness in the village

हाथरस : अफसरों की चाकरी कर रहे, प्रमाणपत्र गांव में सफाई का दे रहे

Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Officers are being tricked, giving certificates of cleanliness in the village
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के राजस्व ग्रामों में तैनात सफाई कर्मचारी अफसरों की चाकरी कर रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वेतन आहरण के लिए वह जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) के कार्यालय में यह प्रमाणपत्र दे रहे हैं कि उन्होंने अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायत में सफाई का कार्य किया है। असलियत में यह कर्मचारी अफसरों के घरों और कार्यालयों में तैनात हैं।
पंचायतराज विभाग के रिकॉर्ड के हिसाब से करीब चार दर्जन सफाई कर्मचारी अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य करने की बजाय अफसरों की चाकरी कर रहे हैं, जबकि पूर्व में शासन ने आदेश दिए थे कि राजस्व ग्रामों में तैनात सफाई कर्मियों से सफाई के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं लिया जाए, अन्यथा पूर्ण जिम्मेदारी जिला पंचायतराज अधिकारी की होगी। जिले में चार्ज संभालने के साथ ही डीपीआरओ सुबोध जोशी ने निर्देश दिए थे कि सफाई कर्मियों का अपनी तैनाती वाले राजस्व ग्रामों में सफाई कार्य संबंधी प्रमाण पत्र देने पर ही वेतन आहरित किया जाएगा, लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

अब वेतन आहरण के समय से अफसरों की चाकरी करने वाले सफाई कर्मियों ने संबंधित ग्राम प्रधानों व सचिवों से सफाई कार्य करने संबंधी प्रमाण पत्र देकर वेतन आहरण की प्रक्रिया शुरू करा ली है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव से प्राप्त उपस्थिति प्रमाणपत्र के आधार पर ही सफाई कर्मियो ंके वेतन की निकासी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अफसरों के यहां कार्य करने वाले सफाईकर्मियों ने भी तैनाती वाले राजस्व ग्रामों से प्रमाण पत्र दे दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed