फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officers and employees found absent during surprise inspection, stopped salary

हाथरस ः औचक निरीक्षण में अफसर व कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Wed, 18 Aug 2021 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Officers and employees found absent during surprise inspection, stopped salary
निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न कार्यालयों का मंगलवार की सुबह सीडीओ आरबी भास्कर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम कार्यालयों में अफसर व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने सभी गैरहाजिर अफसरों व कर्मचारियों के वेतन रोकने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अधिशासी अभियंता राजेश निगम, प्रधान सहायक पुष्प कुमार, वरिष्ठ सहायक शिवानी वर्मा गैरहाजिर मिलीं। वहीं समस्त सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता गैरहाजिर मिले। भ्रमण पंजिका अवलोकन हेतु नहीं मिली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कार्यालय अधिशासी अभियंता जय गोपाल पांडेय सहित सहायक अभियंता, अवर अभियंता, कनिष्ठ सहायक, लेखाकार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, वरिष्ठ सहायक गैरहाजिर मिले। भ्रमण पंजिका अवलोकन हेतु नहीं मिली, इससे यह ज्ञात नहीं हो सका कि कौन अधिकारी किस क्षेत्र में भ्रमण पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला कार्यालय में वरिष्ठ सहायक मंजू सिंह प्राससी संजय कुमारी का निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका के कालम में आकस्मिक अवकाश सीएल अंकित किया गया है, लेकिन कोई अवकाश प्रार्थना पत्र अवलोकनार्थ नहीं मिला।
जिससे यह प्रतीत हुआ कि निरीक्षण के कारण किसी कर्मचारी द्वारा सीएल अंकित कर दी गई है। उप कृषि निदेशक को इसकी जांच कर अपनी आख्या के साथ संबंधित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अनुपस्थित होने के कारण दोनों कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए।

वहीं उप कृषि निदेशक कार्यालय में लेखाकार मोहित शर्मा लेखाकार, वप्रास हरिओम शर्मा, वरिष्ठ सहायक प्रशांत कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक किरन, लोकेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार गौतम गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों के वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। वहीं गैरहाजिर अफसरों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed