{"_id":"57015fd94f1c1b5a25c8134b","slug":"hathras-off-today-in-support-of-the-bullion-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबार के समर्थन में आज हाथरस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबार के समर्थन में आज हाथरस बंद
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सराफा व स्वर्णकार व्यापार पर केंद्र सरकार द्वारा एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश बंद के साथ-साथ हाथरस का भी बाजार बंद रहेगा। रविवार को सराफा बाजार में चल रही हड़ताल और धरना प्रदर्शन के 33वें दिन सिकंदराराऊ विधायक रामवीर उपाध्याय भी शामिल हुए और व्यापारियों की मांग को जायज ठहराते हुए उनका समर्थन किया।
व्यापारियों ने बसपा मुखिया के नाम विधायक को ज्ञापन सौंपा। सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि सोमवार की सुबह सराफा बाजार में व्यापारी एकत्रित होंगे और शहर भर में जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के बाद पुन: सराफा बाजार पहुंचकर सभा होगी। जुलूस और सभा में हाथरस जिले के सभी सराफा कारोबारी शामिल होंगे।
धरने में ट्रांसपोर्ट कमेटी के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा, गुड खांड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज किशोर ने भी बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन दिया। धरना में विकास शर्मा, बलवीर सिंह वर्मा, धीरेंद्र पाठक, हरपाल सिंह वर्मा, अनुराग अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, आलोक वार्ष्णेय, पवन वर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला, आलोक, राकेश बुटिया, विनोद लहरा वाले सहित काफी व्यापारी शामिल थे।