फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Objection to notices issued by SDM court

हाथरस : एसडीएम न्यायालय से जारी हुए नोटिसों पर आपत्ति

Fri, 31 Dec 2021 08:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Objection to notices issued by SDM court
एसडीएम न्यायालय से जारी हुए नोटिसों पर आपत्ति
विज्ञापन

क्रासर
अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मिलकर बताईं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सासनी। दी बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंजलि गंगवार से मिला और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायालय से बिना विधिक प्रक्रिया के नोटिस जारी किए गए हैं। इससे जनता का शोषण एवं उत्पीड़न हो रहा है। इस पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि न्यायालय द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत जिलाधिकारी के आदेश का पालन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनाई गई है। अधिवक्ताओं ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि बिना विवेचना अधिकारी के बयान अंकित कराए धारा 116-3 के तहत नोटिस जारी नहीं किया जा सकता है। उनके द्वारा कोई बयान दर्ज नहीं कराए गए हैं। जो मामले दंड प्रक्रिया संहिता के तहत न्यायालय में विचाराधीन हैं, उनमें भी विधि विरुद्ध जमानत मांगी जा रही है। यह विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन है। प्रतिनिधिमंडल ने विधिक प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजनलाल शर्मा, पीके सिंह, मनवीर सिंह वालियान, सुरेशचंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, संजीव कुमार, महेंद्र कुशवाहा, मधुकर नगाइच आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed