{"_id":"63b5c685ace9885c042109e1","slug":"hathras-objection-given-to-nagar-panchayat-against-proposed-taxes-sasni-news-ali308385761","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रस्तावित करों के विरोध में नगर पंचायत को दी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रस्तावित करों के विरोध में नगर पंचायत को दी आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पंचायत द्वारा की जा रही वाहन प्रवेश शुक्ल, वाहन प्रवेश स्टैंड और पार्किंग शुल्क सहित कई कर लगाने की तैयारी का विरोध शुरू हो गया है। इस क्रम क्त्रस्म में बुधवार को महानगर बस सेवा आपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी को आपत्ति दर्ज कराई गई। आम लोगों की जरूरतों को नजर अंदाज करके नागरिकों से भारी वसूली की योजना के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
सोलंकी ने कहा कि नगर पंचायत के ईओ आम जनता पर कई तरह के कर लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने एक आपत्ति शासनादेश के साथ नगर पंचायत के ईओ व नगर पंचायत चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर को दर्ज कराकर विरोध दर्ज कराया है। आपत्ति में कहा गया है कि वाहन प्रवेश शुल्क, वाहन स्टैंड औश्र पार्किंग शुल्क आदि चुंगी का ही एक रूप है।
शासन द्वारा पूर्व में यह कहा गया है कि चुंगी टैक्स को किसी भी रूप में पुनर्जीवित करने की कोई मंशा नहीं है। मुख्य सचिव के आदेशानुसार है कि कोई भी निकाय मनमाने ढंग से शुल्क नहीं वसूल सकती। लिहाजा प्रस्तावित करों को निरस्त करने की मांग आपत्ति में की गई है। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह सोलंकी, हरवीर सिंह तोमर, नीरज वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद