फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oath administered to the office bearers of The Bar Association

हाथरस : दि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Oath administered to the office bearers of The Bar Association
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

तहसील परिसर में दि बार एसोसिएशन का चुनाव होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण सिंह, उपाध्यक्ष भरत सिंह बघेल, सचिव मधुसूदन सिंह, सह सचिव संतोष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, अंकेक्षक मधुकर नागाइच को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
निवर्तमान कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अंत में चुनाव अधिकारी देवजीत शर्मा व प्रशांत पाठक ने सभी का आभार जताया। मुख्य अतिथि सह उपाध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश शिव किशोर गौड़, विशिष्ट अतिथि एसडीएम अंजली गंगवार, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय व नायब तहसीलदार लियाकत अली मंचासीन थे। मुख्य अतिथि शिवकुमार गौड़ ने कहा कि बार एवं बेंच के मधुर संबंध होने से वादकारी को शीघ्र एवं सस्ता न्याय मिलने की उम्मीद रहती है। अधिवक्ता समाज कल्याण को ध्यान में रखते हुए काम करें।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता भंवरपाल सिंह एडवोकेट ने और संचालन पीके सिंह ने किया। इस मौके पर राजनलाल शर्मा, मनवीर सिंह वाल्यान, राजेश लवानिया, धर्मवीर सिंह, प्यारेलाल शर्मा, सुभाष सिंह, सुनीलदत्त पाठक, ऋषि शर्मा, पंकज गौड़, योगेश शर्मा, संजीव कुमार, राजवीर सिंह, निरंजन सिंह, वकील सिंह तोमर, सतीश बांगर, दिनेश वर्मा, योगेंद्र, महेश तोमर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed