फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oath administered for cent percent voting

हाथरस : शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ

Thu, 10 Feb 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Oath administered for cent percent voting
स्वीप कार्यक्रम के तहत शतप्रतिशत मतदान करने की ग्रामीणों को शपथ दिलाते एसडीएम विपन शिवहरे एवं स? - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को क्षेत्र के गांव महरारा, मानिकपुर सहित कस्बा में कई जगह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपजिलाधिकारी विपिन शिवहरे ने मतदान में शत प्रतिशत सहभागिता के लिए लोगों को शपथ दिलाई।
एसडीएम, सीओ ब्रह्म सिंह, बीईओ शुभम ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को चुनावों के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने कहा कि इस बार मतदान का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे हर किसी पर नजर रखी जाएगी, जिससे कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का मतदाता पर प्रभाव अथवा ऐसी कोई हरकत नहीं करेगा जो मतदान होने के समय सुरक्षा अथवा शांति में बाधक बने। कोई व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करते पाया गया तो उसके विरुद् सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आप सभी निर्भीक एवं निडर होकर 20 फरवरी को अपना वोट डालने जाएं। सीओ ने कहा कि मतदान वाले दिन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद रहेगी। आप लोगों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर ईओ नरेश सिंह, बीडीओ लटूरी सिंह, महरारा के प्रधान अशोक कुमार, ग्राम सचिव नागेश यादव, सुभाष चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed