फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now you will get bus from Hathras to Agra-Aligarh even at night

हाथरस : अब रात में भी मिलेगी हाथरस से आगरा-अलीगढ़ के लिए बस

Sat, 07 May 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now you will get bus from Hathras to Agra-Aligarh even at night
हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात हैं। अब उन्हें रात्रि में भी हाथरस से इन शहरों के लिए आसानी से बस मिल सकेगी। इन दोनों मार्गों पर रात्रिकालीन बस सेवा का संचालन तभी किया जाएगा, जब 25 प्रतिशत यात्रियों की उपलब्धता होगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो के बस स्टैंड से रात्रि आठ बजे के बाद बस नहीं मिलती है। इस कारण यात्रियों को मुख्य मार्गों पर बसों का इंतजार करना पड़ता था। रात्रि में बसों की उपलब्धता न होने से बस स्टैंड पर आए-दिन विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

अब एआरएम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगरा व अलीगढ़ मार्ग पर रात्रि नौ बजे से 10 बजे के बीच बस का संचालन करने का निर्णय लिया है, लेकिन शर्त यह रखी है कि इन बस सेवाओं का संचालन तभी किया जाएगा, जब इन मार्गाें के लिए बसों की क्षमता के सापेक्ष 25 फीसदी यात्री उपलब्ध होंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि रात्रि में नौ बजे अलीगढ़ के लिए बस का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की उपलब्धता होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग में बढ़ी डिपो की आमदनी
हाथरस। हाथरस डिपो की आमदनी में बीते दिनों गर्मी के चलते गिरावट आ गई थी। अब सहालग की शुरुआत के साथ सुबह और शाम को यात्रियों की बढ़ती संख्या की वजह से डिपो की आय 10 लाख रुपये तक पहुंच गई है। आय बढ़ने से डिपो के अधिकारी भी राहत महसूस कर रहे हैं। पूरे अलीगढ़ परिक्षेत्र में अप्रैल माह में हाथरस आय के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed