फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the country's throne will be run by the constitution: Pratapgarhi

हाथरस : अब संविधान से चलेगी देश की गद्दी : प्रतापगढ़ी

Wed, 16 Feb 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now the country's throne will be run by the constitution: Pratapgarhi
हाथरस : सिकंदराराऊ में नगर पालिका के क्रीड़ास्थल में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते कांग्रेस ? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मशहूर शायर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी छवि वार्ष्णेय के समर्थन में नगर पालिका के क्रीड़ास्थल में आयोजित जनसभा में भाजपा पर तीखे प्रहार किए। प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की गद्दी गांधी के सिद्धांतों पर चलेगी या गोडसे की विचारधारा पर, इसका निर्णय जनता को करना है। अब देश की गद्दी संविधान के हिसाब के चलेगी। कांग्रेस ऐसा इंतजाम लेकर आई है। आज कांग्रेसी अकेली पार्टी है। प्रियंका गांधी अकेली ऐसी नेता हैं, जो हर व्यक्ति की लड़ाई लड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा कांग्रेस को कमजोर मानती है तो फिर क्यों प्रियंका गांधी को रोकने के लिए अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करती है। प्रियंका गांधी जब भी विकास की बात करती हैं या रोजगार की बात करती हैं तो भाजपा विषय को भटकाकर जाति और धर्म की बात करती है। इनको अपनी सच्चाई सामने आने का डर रहता है उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में जो भी सरकार बनेगी, वह बिना कांग्रेस के नहीं बनेगी। प्रदेश की सरकार में कांग्रेस की भागीदारी होगी। प्रतापगढ़ी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में शायरियां सुनाकर लोगों को खूब रिझाया। जवाब में जमकर तालियां बजीं और नारे भी लगे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी छवि वार्ष्णेय ने कहा कि आज मैं नहीं, बल्कि जनता चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद जनता ही विधायक होगी और हर महिला विधायक होगी। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र में जा रही हूं और समस्याओं को देख रही हूं। जो स्थिति उन्हें देखने को मिली है, उससे स्पष्ट हो गया है कि जनप्रतिनिधियों ने सिकंदराराऊ के लिए कोई विकास कार्य नहीं किया है, बल्कि जनता के साथ विश्वासघात किया है। वह जनता की ईमानदारी से सेवा करने के लिए आगे आई हैं और दीदी की सोच ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ के साथ आगे बढ़ रही हूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी का आभार जताया। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं कांग्रेस प्रत्याशी छवि वार्ष्णेय ने इमरान प्रतापगढ़ी का 101 किलो का हार पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता चेयरमैन सरोज देवी ने की और संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नावेद खान ने किया। इस मौके पर पंडित ब्रह्मदेव शर्मा, हसीन खान, प्रदीप जादौन, निखिलवर्ती पाठक, संजय प्रताप सिंह, शाहिद अली, सोनू पंडित, अखलाक भारती, शाकिर कुरैशी, सत्यप्रकाश शर्मा, कृष्णा गुप्ता, विकास चौधरी, मुन्नालाल शर्मा, गिरीश दिवाकर, गौरव कश्यप, अर्जुन बघेल, धीरेंद्र बघेल, सज्जन सिंह बघेल, चांद खान, तरुण भारद्वाज, हरीश वशिष्ठ, शिवांग भारद्वाज, सारिक वारसी, इमरान अली, सगीर कुरैशी, शानू कुरैशी, चाहत अली, मुशीर कुरैशी, रमेश चौहान, नीरज शर्मा, अवधेश पुंढीर, प्रबल प्रताप सिंह, कृष्ण कांत शर्मा, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, विनोद कुमार कर्दम, संजीव वार्ष्णेय, देवेंद्र शर्मा, पिंटू खटीक, अनुज शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, नूर मोहम्मद नूर, जैनुद्दीन जैन एडवोकेट, कपिल नरूला, विष्णु कुमार, मयंक उपाध्याय, वीरपाल ठेकेदार, अर्जुन सिंह, मनोज अग्निहोत्री आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed