{"_id":"611416868ebc3e687305f5e4","slug":"hathras-now-pet-exam-will-be-held-on-august-24-hathras-news-ali270486478","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस ः अब 24 अगस्त को होगी पीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस ः अब 24 अगस्त को होगी पीईटी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) अब 20 अगस्त की बजाय 24 अगस्त को होगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) अब 24 अगस्त को होगी।
पहले यह परीक्षा 20 अगस्त को होनी थी, लेकिन मोहर्रम के चलते इसकी तिथि में बदलाव कर दिया गया है। 24 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि 20 अगस्त को होने वाली पीईटी अब 24 अगस्त को होगी। शासन स्तर से तिथि में परिवर्तन किया गया है।