{"_id":"60b3d30a8ebc3e9a1d20a239","slug":"hathras-now-passport-service-center-of-the-district-will-remain-closed-till-june-6-hathras-news-ali2642984168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब छह जून तक बंद रहेगा जिले का पासपोर्ट सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब छह जून तक बंद रहेगा जिले का पासपोर्ट सेवा केंद्र
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के हाथरस जंक्शन कस्बे में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र को कोरोना महामारी के चलते छह जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। इससे कई जिलों के आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पासपोर्ट अधिकारियों के अनुसार दफ्तर खुलने की तारीख को री शेड्यूल करके आवेदकों को इसकी सूचना दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हालांकि जिले में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हाथरस सहित अधिकांश जगहों के पासपोर्ट सेवा केंद्र को पहले 14 मई तक के लिए बंद कर दिया गया था। अब इस अवधि को बढ़ाकर छह जून कर दिया गया है।
पासपोर्ट सेवा केंद्र बंद होने से हाथरस, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ आदि जिलो के आवेदक खासे परेशान हैं। वह केंद्र के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पासपोर्ट अधिकारी जयकेश यादव का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते अब पासपोर्ट सेवा केंद्र को छह जून तक बंद कर दिया गया है।