{"_id":"5e6e788a8ebc3ea76815b915","slug":"hathras-now-mp-asks-dgp-to-take-action-by-investigating-the-case-of-abusive-businessman-hathras-news-ali229179286","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अब सांसद ने डीजीपी से की व्यापारी से हुई गाली-गलौज के मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अब सांसद ने डीजीपी से की व्यापारी से हुई गाली-गलौज के मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सासनी के एक व्यापारी के साथ हुई गाली-गलौज और अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब सांसद ने इस मामले में डीजीपी को पत्र लिखकर जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है।
सासनी के एक सराफ राजीव वार्ष्णेय उर्फ राजू सेठ की दुकान में पिछले दिनों लाखों रुपये की चोरी हो गई थी। राजू सेठ का आरोप है कि इस मामले में उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ से भी शिकायत की थी। इस मामले को लेकर वह दो दिन पहले जब एसपी ऑफिस में एसपी के पास वारदात के खुलासे की मांग को लेकर गए तो उनका आरोप है कि एसपी ने उसकी बात नहीं सुनी, उल्टे उनसे एसपी ऑफिस में गाली-गलौज और अभद्रता की।
राजू सेठ ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी और विधायक हरीशंकर माहौर को भी घटना से अवगत कराया था। एसपी गौरव बंसवाल ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि उन्होंने किसी से कोई अभद्रता नहीं की है। अब राजीव वार्ष्णेय ने इस मामले से सांसद राजवीर दिलेर को अवगत कराया। इस पर सांसद ने डीजीपी को पत्र लिखकर इस मामले का हवाला देते हुए इस मामले की जांच करा उचित कार्रवाई कराने की मांग की है।