फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now Kisan Rail will run from Hathras Fort station to New Guwahati

हाथरस : अब हाथरस किला स्टेशन से न्यू गुवाहाटी के लिए दौड़ेगी किसान रेल

Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now Kisan Rail will run from Hathras Fort station to New Guwahati
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब हाथरस किला स्टेशन न्यू गुवाहाटी के लिए किसान रेल का परिचालन किया जाएगा। यह एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। दो नवंबर से चलने वाली किसान रेल आठ फेरे लगाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह ट्रेन खास तौर पर किसानों के लिए है। किसान इसमें अपनी उपज भी रियायती भाड़े पर ले जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि अब तक कि हाथरस किला स्टेशन से एचएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है। जो सुबह दिल्ली के लिए जाती है। शाम को वापस आती है। पूरे दिन स्टेशन पर सन्नाटा रहता है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दो नवंबर से टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोरखपुर, बरौनी बाया शहपुर पटोरी, कटिहार होते हुए न्यू गुवाहाटी पहुंचेगी। एक्सप्रेस ट्रेन में बीस पार्सल यान, दो एसएलआर, 22 सामान्य श्रेणी व दो एलआर आदि बोगियों को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed