फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now if government departments do not deposit dues, then electricity will be cut

हाथरस : अब सरकारी विभागों ने बकाया जमा नहीं किया तो कटेगी बिजली

Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now if government departments do not deposit dues, then electricity will be cut
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सरकारी कार्यालयों ने 31 मार्च से पहले बकाया जमा नहीं किया तो आने वाले दिनों में इनकी बिजली गुल होगी। बिजली गुल होने से कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने कमिश्नर को पत्र लिखकर बकाया जमा कराने की मांग की है। बिजली कार्यालय में बकाये को लेकर अधीनस्थों के अधिकारी बैठकें कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच हजार रुपये से अधिक के बकाये पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिले में सरकारी कार्यालयों पर अच्छा खासा बकाया है। कई बार स्मरण पत्र भेजने के बाद कार्यालयों से बिजली विभाग को बकाया हाथ नहीं लगा है। अब बकाया दिलाने के लिए निगम के एमडी ने कमिश्नर को पत्र लिखा है। सभी विभागों से बकाया जमा कराने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed