फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now government offices will get a shock of electricity

हाथरस: अब सरकारी कार्यालयों को लगेगा बिजली कट का झटका

Fri, 31 Jul 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now government offices will get a shock of electricity
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमा अब बकाएदार सरकारी विभागों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। बिजली महकमे का बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस सहित काफी विभागों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। कई बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी इन विभागों ने बकाया जमा नहीं किया है। अब इन बकायेदारों पर बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का जिले में करोड़ों रुपये का बकाया है। आम उपभोक्ताओं से लेकर सरकारी कार्यालयों से बिजली महकमे को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हासिल नहीं हो रहा है। अब बिजली महकमा का बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, ब्लॉक और थानों पर लाखों रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

अब बिजली विभाग के अफसरों ने साफ शब्दों में कहा है कि जिस पर बकाया है, उसका कनेक्शन काट दें। इस बात को ध्यान में रखते हुए बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही बिजली टीमें बकाया वाले कार्यालयों के कनेक्शन काटेंगी। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि जिन सरकारी कार्यालयों पर बिजली का बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। इस बारे में निगम के अफसरों ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed