फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now girls are also bringing medals: Sakshi Malik

हाथरस : अब लड़कियां भी पदक ला रही हैं : साक्षी मलिक

Wed, 07 Sep 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now girls are also bringing medals: Sakshi Malik
हाथरस : पत्रकारों से वार्ता करतीं पहलवान साक्षी मलिक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल में आईं महिला पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक का कहना है कि कर्म पर विश्वास रखिए। लगन से मेहनत करोगे तो जो चाहोगे, वह पाओगे। उन्होंने कहा कि मैंने कर्म किया, इसलिए भगवान ने मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया है। वह यहां श्रीकृष्ण गोशाला रोड स्थित सांसद जन संवाद कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। शहर में आगमन पर उनका जोशीला स्वागत किया गया।
एक सवाल के जवाब में साक्षी ने कहा कि कि मेरा बचपन से कुश्ती की तरफ रुझान था। मेरे मां-पिता ने सहयोग किया। मैं उनकी बदौलत आज पहलवान बनी हूं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के एशियाड खेल पर उनका फोकस है। वह देश के लिए पदक जीतेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति में जाने के बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है।
विज्ञापन

साक्षी ने कहा कि पहले लोगों की यह सोच थी कि लड़कियों को घर के कामकाज में डालो। अब लोगों की सोच बदल रही है। अब लड़कों के साथ साथ लड़कियां भी पदक ला रही हैं। सरकार खेलों पर ध्यान दे रही है और सुविधाएं भी दे रही है, इसलिए मेडल भी बढ़ रहे हैं। साक्षी रेलवे में ओएसडी के पद पर तैनात हैं। यहां आगमन पर उनका दंगल कमेटी के संयोजक राजेश सिंह गुड्डू, कुंज बिहारी शर्मा, नागेंद्र पाठक, अजित शर्मा सहित काफी लोगों ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed