{"_id":"60e747328ebc3ebf1f1f2d09","slug":"hathras-now-direct-bus-service-for-haridwar-and-delhi-hathras-news-ali2676241113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हरिद्वार व दिल्ली के लिए अब सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हरिद्वार व दिल्ली के लिए अब सीधी बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब जिले के लोग उत्तराखंड के हरिद्वार और दिल्ली के लिए सीधे सफर कर सकेंगे। बृहस्पतिवार से प्रदेश से सटे राज्यों में बसों का संचालन फिर शुरू हो गया है। करीब दो माह बाद डिपो की आमदनी का ग्राफ फिर बढ़ेगा। बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी तो डिपो की आमदनी में इजाफा होगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 79 बसें हैं। इनमें से 40 बसों का लंबे रूट पर संचालन होता है। बाकी बसों का लोकल रूटों पर संचालन होता है। हाथरस डिपो से आधा दर्जन से अधिक बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। एक दर्जन बसें उत्तराखंड के लिए चलाई जाती हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते यूपी से सटे राज्यों में बसों के संचालन पर पाबंदी लगी हुई थी। इस कारण डिपो की बसें कौशांबी तक जा रही थीं। लोगों को दिल्ली का सफर टुकड़ों में करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार से बसों का संचालन नियमित रुप से शुरू हो गया है। इससे जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगी।