{"_id":"636a968117f80872d65abdf0","slug":"hathras-now-book-a-seat-in-ac-bus-and-travel-hathras-news-ali3043114110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसी बस में अब सीट बुक करा करिए सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसी बस में अब सीट बुक करा करिए सफर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वह अब वातानुकूलित (एसी) बस में सीट बुक कराके आरामदायक सफर कर सकेंगे। हाथरस डिपो की तीन एसी बसों में यह सुविधा शुरू हो गई है। परिवहन निगम मुख्यालय ने इस सुविधा के लिए अन्य लंबी दूरी की 20 बसों का भी ऑनलाइन ब्योरा फीड करने के लिए कहा है। इसके बाद साधारण बसों में भी बुकिंग सेवा की शुरुआत होगी।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम आमदनी बढ़ाने के साथ यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने में जुट गया है। अब रोडवेज बसों में बुकिंग की सुविधा की शुरुआत कर दी गई है। पहले चरण में एसी बसों में इस सुविधा की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की वेबसाइट पर यात्री अपनी सीट को बुक करा सकते हैं।
वहीं लंबे मार्गों पर चलने वाली साधारण बसों में भी इस सुविधा को जल्द शुरू करने का दावा डिपो के अधिकारी कर रहे हैं। जल्द ही ऋषिकेष, देहरादून, लखनऊ, मुरादाबाद और अन्य मार्गों पर चलने वाली 20 बसों में बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। हाथरस डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि एसी बसों में बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। साधारण बसों का ब्योरा भेजा गया है। जल्द ही इनमें भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। संवाद