फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now bills will be deposited at every power house in the district

हाथरस: अब जिले के प्रत्येक बिजलीघर पर होंगे बिल जमा

Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now bills will be deposited at every power house in the district
सब स्टेशनों पर सीएससी वाले करेंगे बिजली बिल जमा
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने दिए सीएससी संचालकों को निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बिजली महकमे ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नया कदम उठाया है। अब जिले के प्रत्येक बिजलीघर पर बिजली के बिल जमा होंगे। सीएससी संचालक सब स्टेशनों पर बिजली का बिल जमा करेंगे। अधीक्षण अभियंता ने संचालकों को सब स्टेशनों पर बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में 64 बिजलीघरों से करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इनमें कई बिजलीघर ऐसे हैं, जहां बिल जमा की व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोगों को शहर तक आना पड़ता है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बिजली महकमे द्वारा अब जिले के प्रत्येक बिजलीघर पर बिल जमा करने की व्यवस्था की गई है। शहर और देहात में बनीं सीएससी के संचालक अब सब स्टेशनों पर बिजली का बिल जमा करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं बिजली महकमे का राजस्व बढ़ेगा। अधीक्षण अभियंता संदीप अग्र्रवाल का कहना है कि जिन जगह पर हमारे कैशियर नहीं हैं, उन पर सीएचसी वालों को बैठने के लिए कहा गया है। धीरे-धीरे सभी बिजलीघरों पर सीएससी वाले बिजली का बिल जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed