{"_id":"617aeb20eec43630fd211ef0","slug":"hathras-now-bahurenge-on-the-day-of-the-historic-fort-complex-hathras-news-ali2769182192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब बहुरेंगे ऐतिहासिक किला परिसर के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब बहुरेंगे ऐतिहासिक किला परिसर के दिन
विज्ञापन
हाथरस : पुरातत्व विभाग की टीम के साथ मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान नक्शा देखते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुरातत्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज व किला राजा दयाराम क्षेत्र का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी हासिल की। टीम ने इस परिसर का नक्शा भी देखा और इसका सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन शहर के कुछ समाजसेवियों को दिया। बाद में डीएम ने भी टीम के साथ इस स्थल का निरीक्षण किया और अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले जब केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल यहां आए थे तो वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा की अगुवाई में कुछ समाजसेवियों ने उनके सामने मंदिर श्रीदाऊजी महाराज व किला राजा दयाराम स्थल पर अवैध कब्जे हटवाने और इसका सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में बृहस्पतिवार को पुरातत्व विभाग की टीम आगरा से यहां आई। इसमें मुख्य रूप में अधीक्षक राजकुमार पटेल, आरके सिंह शामिल थे। टीम ने ऐतिहासिक स्थल का सर्वे किया। वहां का वर्ष 2006 का नक्शा देखा। इस मौके पर हरीश कुमार शर्मा ने उन्हें विस्तार से इस क्षेत्र में हुए अवैध कब्जे की जानकारी दी। अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। अधीक्षक ने योजना बनाकर यह भी निर्देश दिए कि जो भी मरम्मत के कार्य होने हैं, उनका प्रोजेक्ट बनाएं। साथ ही वहां आरओ वाटर प्लांट लगाने को भी कहा। इस मौके पर सीमांकन भी किया गया। एसडीएम सदर व तहसीलदार भी वहां मौजूद रहे।
तदुपरांत डीएम रमेश रंजन भी वहां पहुंचे। डीएम ने इस ऐतिहासिक स्थल के जीर्णोद्धार व इसे कब्जा मुक्त कराने के लिए एएसआई की टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर को मानक के अनुरूप पैमाइश कराते हुए अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर इस परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने एएसआई टीम के सदस्यों से जीर्णोद्धार के तहत कराए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। डीएम ने जीर्णोद्धार के तहत परिसर के अधिक से अधिक भाग को डीपीआर में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीएम सदर और तहसीलदार को मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के क्षेत्र का खतौनी एवं नक्शे से मिलान करते हुए पूरे क्षेत्र की पैमाइश कराने एवं मंदिर की सीमा में बने घरों का चिन्हीकरण करने और मंदिर परिसर क्षेत्र में बनाए गए मकानों के मालिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को सर्वे का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। संवाद
ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण की मांग
हाथरस। पुरातत्व विभाग की टीम से विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मिले और ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण की मांग की। इसमें विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, मदनगोपाल वार्ष्णेय, कैलाश कूलवाल, मनोज वार्ष्णेय, मनोज द्विवेदी, हर्षित गौड़, प्रवीण खंडेलवाल आदि थे। संवाद