{"_id":"60aaa88e8ebc3e29b260a58e","slug":"hathras-notification-of-swearing-of-gram-pradhan-panchayat-members-will-be-released-today-hathras-news-ali263766112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की आज जारी होगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की आज जारी होगी अधिसूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर शासन के निर्देश के क्रम में 24 मई को जिलाधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद 25 मई को जिले के 197 ग्राम प्रधान व 2122 ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ संबंधित ब्लॉक के बीडीओ दिलाएंगे।
पंचायत चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद जिले के ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह का बेसब्री से इंतजार था। अब शासन ने शपथ ग्रहण की तारीख घोषित कर उनका इंतजार खत्म कर दिया है। 24 मई को सभी जिलाधिकारी संगठित ग्राम पंचायतों के शपथ ग्रहण की अधिसूचना जारी करेंगे। 25 व 26 मई को उनको शपथ ग्रहण कराई जाएगी। निर्देश आते ही विजयी ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले में 197 ग्राम पंचायतें संगठित हो पाई हैं। इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व 2122 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराए जाने के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।
इन ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के मोबाइल नंबर एकत्रित किए जा रहे हैं, ताकि वर्चुअल माध्यम से सभी को शपथ दिलाई जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी ब्लॉकों के बीडीओ ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। यह शपथ 25 मई को दिलाई जाएगी। रविवार को अवकाश के दिन भी विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। 24 मई को जिलाधिकारी संगठित ग्राम पंचायतों में होने वाले शपथ ग्रहण की अधिसूचना जारी करेंगे।