फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notice to three secretaries for negligence in construction of Panchayat building

हाथरस : पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही पर तीन सचिवों को नोटिस

Thu, 28 Jul 2022 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Notice to three secretaries for negligence in construction of Panchayat building
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत भवनों के निर्माण में लापरवाही पर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने तीन पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर तत्काल कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कर क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन के प्राथमिकता वाले बिंदुओं में पंचायत भवन निर्माण को शामिल किया गया है। समीक्षा में पाया गया कि कुछ सचिवों द्वारा लगातार नोटिस जारी होने के बावजूद पंचायत भवनों के निर्माण में रुचि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

इस क्रम में डीपीआरओ ने नगला मान के पंचायत सचिव इल्साद अली, ग्राम पंचायत रुद्रपुर व नूरपुर के पंचायत सचिव बंशीवाला, ग्राम पंचायत कोका के उमलेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed