{"_id":"60ba78898ebc3e34ff39a107","slug":"hathras-notice-to-three-ration-dealers-warning-issued-hathras-news-ali2647225176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन राशन डीलरों को नोटिस, चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन राशन डीलरों को नोटिस, चेतावनी जारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में खाद्यान्न वितरण का डीएसओ सुरेंद्र यादव ने औचक निरीक्षण किया। बिसावर क्षेत्र की दो दुकानों पर उनको ताला लटका मिला। एक दुकान पर शासन के निर्देश चस्पा नहीं मिले। तीनों उचित दर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ साथ चेतावनी जारी की गई है।
शासन के निर्देश पर कोरोना महामारी को लेकर जिले में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इसकी हकीकत परखने के लिए डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बिसावर क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनीता देवी, शारदा देवी और रामवीर सिंह की दुकानों का निरीक्षण किया। अनीता देवी व रामवीर सिंह की दुकानें बंद मिलीं। शासन के निर्देशों को दरकिनार कर खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा था।
शारदा देवी की दुकान पर रेट लिस्ट, स्टॉक आदि सूचनाएं अंकित नहीं थी। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि तीनों उचित दर विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किेया गया है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न का वितरण शुरू न करने की स्थिति में तीनों को चेतावनी भी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जो भी उचित दर विक्रेता खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतेगा, उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। खाद्यान्न वितरण के संबंध में पर्यवेक्षकीय अधिकारियों की रिपोर्ट भी प्रतिदिन ली जा रही है।