फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notice to the designated officer for not reporting the raid

हाथरस : छापेमारी की आख्या न देने पर अभिहित अधिकारी को नोटिस

Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Notice to the designated officer for not reporting the raid
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिश्रित खाद्य सामग्री के छापे की आख्या उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने के मामले में डीएम ने अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय को नोटिस जारी किया है। वहीं तीन दिन में स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने अग्रिम आदेशों तक अभिहित अधिकारी के वेतन पर भी रोक लगा दी है।
डीएम ने पत्र में कहा है कि मिश्रित खाद्य सामग्री की छापे के संबंध में विगत कई माह से आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई है। 23 सितंबर को हुई मॉनीटरिंग सेल की बैठक के दौरान इस बिंदु पर भी आख्या न उपलब्ध कराए जाने के कारण जनपद न्यायाधीश द्वारा पुन: अप्रसन्नता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा है कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना की जा रही है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक होने के साथ आपत्तिजनक है। डीएम ने कहा है कि इस क्रम में अपना तथ्यात्मक स्पष्टीकरण तीन दिन में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए शासन का आख्या भेजी जाएगी। इसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे। वहीं डीएम ने वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed