{"_id":"61f6ac3792368b54211d7d46","slug":"hathras-notice-reached-to-more-than-one-thousand-vehicle-owners-will-soon-be-acquired-hathras-news-ali284126124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक हजार से अधिक वाहन स्वामियों को पहुंचे नोटिस, जल्द होगा अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक हजार से अधिक वाहन स्वामियों को पहुंचे नोटिस, जल्द होगा अधिग्रहण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले का संभागीय परिवहन विभाग वाहन स्वामियों को अधिग्रहण का नोटिस भेज रहा है। फरवरी में वाहनों का अधिग्रहण होगा। नोटिस वापस करने वाले वाहन स्वामियों की फेहरिस्त तैयार हो रही है। इन वाहन स्वामियों के खिलाफ संबधित थाने में निर्वाचन में सहयोग न करने की रिपोर्ट दर्ज होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में बीस फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन को वाहनों के इंतजाम करने हैं। अब तक एक हजार से अधिक वाहन स्वामियों को अधिग्रहण के नोटिस पहुंच गए हैं। जिसमें काफी वाहन स्वामियों को नोटिस प्राप्त नहीं किए हैं।
इसे लेकर संभागीय परिवहन विभाग ऐसे वाहन स्वामियों से सख्ती से निपटने के मूड में हैं। इन वाहन स्वामियों की सूची तैयार की जा रही है। सूची को संबधित थाने में देने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। या फिर वाहन स्वामी कार्यालय में आकर जल्द अधिग्रहण नोटिस को ले लें।
विज्ञापन
इस मामले में आरआई संतोष कुमार का कहना है कि एक हजार से अधिक वाहन स्वामियों को अधिग्रहण के नोटिस भेजे गए हैं। जिन लोगों ने अधिग्रहण नोटिस नहीं लिया है। उनके खिलाफ संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सूची तैयार की जा रही है।