फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notice given to seven fertilizer vendors for irregularities

हाथरस : अनियमितता मिलने पर सात उर्वरक विक्रेताओं को दिया नोटिस

Sun, 27 Jun 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Notice given to seven fertilizer vendors for irregularities
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सात उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब न देने की देने की स्थिति में इन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी को लेकर उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची रही।
शासन के निर्देश पर जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई। तहसील बार टीमों का गठन कर छापेमारी की गई। जिला कृषि अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने तहसील हाथरस क्षेत्र के करीब दो दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक रजिस्टरों, माल के रखरखाव, लाइसेंसों पर जारी कंपनियों की बिक्री अनुमति का परीक्षण किया। वहीं छापेमारी के दौरान कई दुकानें ऐसी मिलीं, जिन्होंने लाइसेंस जारी कराने के साथ उर्वरकों की बिक्री के लिए दुकानों को कभी खोला ही नहीं है। ऐसे लाइसेंसधारकों को चिह्नित कर लिया गया है। छापेमारी के दौरान तमाम अनियमितता सामने आईं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अनियमितता के आधार पर इंडियन एग्रो कॉरपोरेशन लाडपुर, मयंक इंटरप्राइजेज, मोहित कृषि सेवा केंद्र ओढपुरा, घूरेलाल महेश चंद्र, सादाबाद, भवानी ट्रेडर्स राया रोड हाथरस, आईआईएफडीसी कृषक सेवा केंद्र मधुगढ़ी, भंसाली ट्रेडर्स हाथरस को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कई थोक विक्रेताओं के पास मानक के अनुसार गोदाम की उपलब्धता भी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब न देने की स्थिति में लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed