फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Not only the city, the surrounding towns are also struggling with the jam

हाथरस : शहर ही नहीं, आसपास के कस्बे भी जूझ रहे जाम से

Sat, 24 Jul 2021 10:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Not only the city, the surrounding towns are also struggling with the jam
हाथरस : मुरसान कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का काम तो पूरा होने को है, लेकिन जिले के आधा दर्जन रेलवे फाटकों को अभी ओवरब्रिज अथवा अंडरपास की दरकार है। पूर्वोत्तर रेलवे के इन रेलवे फाटकों पर यातायात की अधिकता की वजह से हमेशा जाम लगा रहता है और लोगों की समस्या का सामना करना पड़ता है। खेदजनक पहलू यह है कि अभी तक शासन ने जिले के किसी और रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने के लिए कोई पहल नहीं की है।
जिले में उत्तर मध्य रेलवे के अधिकांश रेलवे फाटकों पर ब्रिज बन गए हैं, लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे के करीब आधा दर्जन ऐसे रेलवे फाटक हैं, जोकि घनी आबादी क्षेत्र में हैं। यहां लोगों को दरकार है कि यदि यहां ओवरब्रिज बन जाएं तो उन्हें जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। करीब डेढ़ दशक से शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज की मांग की जा रही थी। तीन साल पहले इसका शिलान्यास हुआ और जल्द ही इसका काम पूरा होने वाला है। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन जिले के आधा दर्जन रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर जाम लगा रहता है। वहां भी लोग ओवरब्रिज की डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के कंचना, मुरसान कस्बा के अलावा शहर के इगलास रोड, बिजली कॉटन मिल चौराहा के साथ-साथ कस्बा मेंडू, कैलोरा चौराहा, रति का नगला और सिकंदराराऊ में ओवरब्रिज या अंडरपास न होने की वजह से काफी जाम लगा रहता है। सड़कों पर जिस तरह से वाहनों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में इन मुख्य फाटकों पर जब ट्रेनें गुजरती हैं और फाटक बंद होते हैं तो लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इन फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग अक्सर उठती रही हैं लेकिन इसे शासन ने इसे अनदेखा ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज या अंडरपास के लिए राज्य सरकार पहल करती है। राज्य सरकार की पहल पर सेतु निगम काम करता है और रेलवे की परिधि में रेलवे द्वारा काम किया जाता है। अभी कासगंज-मथुरा ट्रेक पर किसी ऊपरगामी पुल के लिए कोई प्रस्ताव रेलवे के पास नहीं आया है। अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है।
-राजेंद्र सिंह, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed