{"_id":"629504e0938c125f5f4b006e","slug":"hathras-not-a-single-applicant-got-pm-s-residence-for-three-years-hathras-news-ali2927632190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन साल से एक भी आवेदक को नहीं मिला पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन साल से एक भी आवेदक को नहीं मिला पीएम आवास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में तीन साल से एक भी नए लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी का लाभ नहीं मिला है। योजना के तहत तीन साल में पांच हजार आवेदनों की जांच पूरी नहीं हो पाई है। आवेदनकर्ता कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक अपने आवेदनों की जांच पूरी नहीं करा पाए हैं।
पीएम आवास योजना - शहरी के तहत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में राशि मुहैया कराई जाती है। लाभार्थियों के चयन के लिए डूडा विभाग की ओर से नामित संस्था की ओर से नगर निकायों से प्राप्त सूची का सर्वे किया जाता है।
वर्ष 2019, 2020 और 2021 में पीएम आवास योजना - शहरी के तहत करीब पांच हजार लोगों ने आवेदन किए थे, लेकिन पिछले तीन साल में अभी तक इन आवेदनों की जांच पूरी नहीं हो सकी हैं। आवेदन जांच के लिए तहसील, नगर निकायों में ही घूम रहे हैं। आवेदनकर्ता जांच पूरी कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। आवेदनों की जांच पूरी नहीं होने की वजह से तीन साल से एक भी व्यक्ति को आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
- पिछले तीन वर्षों में अभी तक किसी भी नए आवेदन पर शासन स्तर से धनराशि जारी नहीं की गई है। वर्ष 2018 के लाभार्थियों की किस्त जारी की जा रही है। आवेदनों की जांच कराई जा रही है। - पवन कुमार, जिला समन्वयक