फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Not a single applicant got PM's residence for three years

हाथरस : तीन साल से एक भी आवेदक को नहीं मिला पीएम आवास

Mon, 30 May 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Not a single applicant got PM's residence for three years
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में तीन साल से एक भी नए लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी का लाभ नहीं मिला है। योजना के तहत तीन साल में पांच हजार आवेदनों की जांच पूरी नहीं हो पाई है। आवेदनकर्ता कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक अपने आवेदनों की जांच पूरी नहीं करा पाए हैं।
पीएम आवास योजना - शहरी के तहत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में राशि मुहैया कराई जाती है। लाभार्थियों के चयन के लिए डूडा विभाग की ओर से नामित संस्था की ओर से नगर निकायों से प्राप्त सूची का सर्वे किया जाता है।
विज्ञापन

वर्ष 2019, 2020 और 2021 में पीएम आवास योजना - शहरी के तहत करीब पांच हजार लोगों ने आवेदन किए थे, लेकिन पिछले तीन साल में अभी तक इन आवेदनों की जांच पूरी नहीं हो सकी हैं। आवेदन जांच के लिए तहसील, नगर निकायों में ही घूम रहे हैं। आवेदनकर्ता जांच पूरी कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। आवेदनों की जांच पूरी नहीं होने की वजह से तीन साल से एक भी व्यक्ति को आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले तीन वर्षों में अभी तक किसी भी नए आवेदन पर शासन स्तर से धनराशि जारी नहीं की गई है। वर्ष 2018 के लाभार्थियों की किस्त जारी की जा रही है। आवेदनों की जांच कराई जा रही है। - पवन कुमार, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed