{"_id":"60d619ed8ebc3ef75470f50f","slug":"hathras-nomination-for-the-post-of-district-panchayat-president-will-be-done-today-hathras-news-ali2664855138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए खाका खींच लिया है। वीडियोग्राफी से लेकर ऑनलाइन कार्यों तक के लिए अफसरों को नामित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग कराई गई है और सुरक्षा इंतजामों की योजना को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 26 जून से जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नामित कर दिया गया है।
वहीं वीडियोग्राफी की व्यवस्था के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी, कंप्यूटर व इंटरनेट की व्यवस्था के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व ऑनलाइन कार्य के लिए ईडीएम मनोज उपाध्याय को नामित किया गया है। पूरे परिसर में बैरिकेडिंग लगाकर प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। समर्थकों को मुख्य द्वार पर ही रोका जाएगा। अन्य वाहनों को कलेक्ट्रेट से 200 मीटर की परिधि में पहले ही रोक दिया जाएगा।