{"_id":"605249da8ebc3ed4be2dc339","slug":"hathras-nokzhonk-from-labor-inspector-who-arrived-to-observe-weekly-detention-sadabad-news-ali2588808174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : साप्ताहिक बंदी का पालन कराने पहुंचे श्रम निरीक्षक से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : साप्ताहिक बंदी का पालन कराने पहुंचे श्रम निरीक्षक से नोकझोंक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
साप्ताहिक बंदी का नगर में जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। बुधवार को काफी समय बाद जब श्रम निरीक्षक मोहम्मद आजम बाजार को बंद कराने पहुंचे तो दुकानदारों से उनकी नोकझोंक हो गई।
दुकानदारों का आरोप था कि हिंदू समाज के त्योहारों के नजदीक आने के साथ ही श्रम निरीक्षक द्वारा कार्रवाई की जाती है। दुकानदारों ने कार्रवाई में भेदभाव के भी आरोप लगाए। विरोध को देखकर टीम लौट गई। वैसे भी, सादाबाद में हर बुधवार को बाजार ज्यों का त्यों खुला रहता है।
अधिकारी साप्ताहिक बाजार बंदी का पालन कराने को लेकर उदासीन रहे हैं। अगर कार्रवाई की भी जाती है तो सिर्फ दिखावे के लिए। लिहाजा साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ाने वालों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।