फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Noida Police took two people on charges of smuggling ganja

हाथरस : गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को ले गई नोएडा पुलिस

Sat, 12 Jun 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Noida Police took two people on charges of smuggling ganja
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। शुक्रवार को नोएडा पुलिस कस्बे की टीचर्स कॉलोनी से दो लोगों को गांजे की तस्करी के आरोप में पकड़कर अपने साथ ले गई है। चर्चा है कि क्षेत्र के गांजा तस्कर आसपास के इलाके में बड़े पैमाने पर गांजे की आपूर्ति करते हैं। इनके धंधे की जड़ें नोएडा तक फैली हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी नोएडा में पकड़े गए गांजा तस्कर की निशानदेही पर की है।
छह जून को भी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव नगला ताल से एक क्विंटल 58 किलो गांजा बरामद किया था। इसकी बाजार में कीमत करीब 24 लाख रुपये आंकी गई है। इसी प्रकार क्षेत्र के गांव बरसै में भी गांजे की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गांव बरसै से भी गिरफतार किया था। हालांकि गांव नगला ताल से भी पुलिस ने गांजे की बरामदगी की थी। आए-दिन हो रही गांजा तस्करों की गिरफ्तारी और गांजे की बरामदगी से यह तो स्पष्ट हो गया है कि यह क्षेत्र गांजे के धंधे का बड़ा ठिकाना बन चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed