{"_id":"5dd040ff8ebc3e54a438f552","slug":"hathras-no-theft-was-revealed-angry-families-created-uproar-hathras-news-ali2189610162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चोरी का नहीं हुआ खुलासा, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चोरी का नहीं हुआ खुलासा, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
चोरी का नहीं हुआ खुलासा, परिजनों ने किया हंगामा
गांव तमना की गढ़ी में अक्तूबर 2018 में हुई थी लाखों की चोरी
किराएदार पर था चोरी करने का शक, पुलिस ने भी की थी पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के गांव तमनागढ़ी में हुई चोरी की घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसको लेकर परिजनों ने शनिवार को काफी हंगामा काटा। यहां पर अपना सामान लेने आई किराएदार की पत्नी से भी काफी कहासुनी की गई, क्योंकि उसका पति चोरी के मामले में संदिग्ध था।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ रोड तमनागढ़ी के एक मकान में अक्तूबर 2018 में लाखों की चोरी हुई थी। बदमाश घर के अंदर छत के रास्ते दाखिल हुए थे। यहां पर किराए पर रहने वाले को पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए उठाया भी था, लेकिन बाद में उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन इसके बाद भी मकान मालिक का शक उसी पर बना हुआ है, तभी तो शनिवार को अपना सामान लेने आई संदिग्ध की पत्नी को परिजनों ने घेर लिया और फिर पुलिस को इस बात की सूचना दे दी।
यहां पर काफी हंगमा हुआ। जिसके बाद उस महिला को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। यहां पर ग्राम प्रधान व अन्य लोग भी आ गए। जिसके बाद महिला से पूछताछ हुई और फिर उसे लिख-पढ़ी के बाद जाने दिया गया।