{"_id":"5eb1a1818ebc3e905328fabe","slug":"hathras-no-person-in-the-area-is-hungry-sleep-keep-the-sanitization-done-continuously-hathras-news-ali2329685195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: क्षेत्र में कोई भी आदमी भूखा नहीं सोये, लगातार कराते रहें सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: क्षेत्र में कोई भी आदमी भूखा नहीं सोये, लगातार कराते रहें सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने वीडियो क्रांफेंसिंग से कोरोना महामारी के हालातों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को बताया कि लॉकडाउन के उपरांत नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा निराश्रित एवं आवारा जानवरों के भोजन, पानी के लिए नगर में 50 स्थान चिन्हित किए गए हैं और प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की गई है।
चेयरमैन ने उन्हें यह भी बताया कि नगर में उच्च गुणवत्ता के कपड़ों के मास्क जनता को वितरित कराए गए हैं और आरोग्य सेतु ऐप अधिक से अधिक डाउनलोड करने का अनुरोध किया गया है। संगठन महामंत्री ने इस महामारी से लड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने चेयरमैन से कहा कि क्षेत्र में कोई भी आदमी भूखा नहीं रहे। अधिक से अधिक लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए।
सक्षम नागरिक सामर्थ्य के अनुसार पीएम केयर्स फंड में सहयोग करें। नागरिकों को अधिक से अधिक मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करें। सैनिटाजेशन लगातार कराते रहे। किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं हो। नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा बैठक में आश्वासन दिया गया कि वह नागरिकों के हितों के दृष्टिगत अधिक से अधिक कार्य करेंगे।