{"_id":"60280de78ebc3ee90d7e6c9a","slug":"hathras-no-duty-to-fight-panchayat-elections-hathras-news-ali2561753150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बिजली महकमे से लेना होगा नो ड्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बिजली महकमे से लेना होगा नो ड्यूज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब पंचायत चुनाव लड़ने वालों को पहले बिजली बिल जमा कर (अदेय प्रमाण पत्र) नोड्यूज सर्टिफिकेट लेना होगा। उसके बाद ही वह चुनाव लड़ पाएंगे। बकाया हासिल करने के लिए बिजली महकमे ने फरमान जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिले की 474 ग्राम पंचायतों में काफी लोग चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं। लगातार संपर्क कर रहे हैं। अब उनको पहले बिजली का बिल जमा करना होगा। उसके बाद ही चुनाव में शिरकत करेंगे।
पंचायत चुनाव की आहट के साथ बिजली महकमे के अफसरों ने आदेश जारी कर दिया है। क्योंकि बिजली विभाग का ग्रामीण अंचल में अच्छा खासा बकाया पड़ा हुआ है। बकाया हासिल करने के लिए विभाग लगातार कोशिश में जुटा हुआ है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को बिजली बिल जमा कर पहले नोड्यूज लेना होगा। उसके बाद ही वे चुनाव लड़ पाएंगे।