{"_id":"637679c3ae12862e763a56ca","slug":"hathras-no-drainage-of-dirty-water-roads-were-not-built-due-to-lack-of-budget-hathras-news-ali3049769101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गंदे पानी की निकासी नहीं, बजट की कमी से गलियों की सड़कें नहीं बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गंदे पानी की निकासी नहीं, बजट की कमी से गलियों की सड़कें नहीं बनीं
विज्ञापन
हाथरस : शहर के वार्ड 15 स्थित माहेश्वरी कॉलोनी की गली में जलभराव। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के वार्ड संख्या 15 में गंदे पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण कुछ इलाकों में जलभराव हो रहा है। वहीं बजट के अभाव में कई गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। कई हैडपंप खराब हालत में हैं। अमृत योजना की लाइन डलने से मार्ग जर्जर हो गए है। पंचायतघर का निर्माण भी अधूरा है।
शहर के वार्ड संख्या 15 में कैलाश नगर, श्रीनगर, नई दिल्ली, माहेश्वरी कॉलोनी, यादव कॉलोनी, माधव विहार, इगलास अड्डा, शक्ति नगर कॉलोनी, फूलनगर, देव बिहार आदि इलाके आते हैं। इनमें कुछ इलाकों में पानी निकासी के इंजजाम नहीं हैं। कुछ इलाकों में निकासी के लिए सीवर लाइन डल गई है। जिन इलाकों में पानी की निकासी के इंतजाम नहीं है। इस कारण वहां जलभराव हो रहा है।
माहेश्वरी कॉलोनी सहित कुछ इलाकों में गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा बिजली की लाइनें झूल रही हैं। इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बरातघर व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो विवाद के चलते काम लटक गया। इस कारण बरातघर व शौचालय का निर्माण भी लटका हुआ है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सभासद का पक्ष
मेरे द्वारा वार्ड में करीब 35 सड़कों का निर्माण कराया गया है। करीब 40 हैंडपंप रिबोर कराए गए हैं। शौचालय बरातघर का निर्माण जेई के विवाद के चलते रुक गया है। ठेकेदार भी काम छोड़कर चला गया है। मोहल्ला नई दिल्ली में पानी निकासी के लिए सीवर लाइन डलवाई है। बजट के अभाव में कई गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। करीब 75 लोगों के पीएम आवास बनवाए हैं। करीब डेढ़ सौ लोगों की वृद्धावस्था और विधवा पेंशन बंधवाई है। -सुरेश चौधरी, सभासद वार्ड नंबर पंद्रह
बाशिंदों की व्यथा
हमारे वार्ड में सभासद कामकाज सही कराया गया है। बजट के अभाव में कई गलियों का निर्माण नहीं हो सका है। हैडपंप आए दिन खराब होते हैं। बिजली की लाइनें झूल रही हैं। इस कारण बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। हम सभासद को 10 में से सात नंबर देते हैं।
-मुकेश सिंघल
कई इलाकों में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण वहां जलभराव हो रहा है। जलभराव के कारण गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कतें हो रही है। सबसे खास बात यह है कि सभासद खुद झाड़ू लगाता है। बजट के अभाव में कई काम नहीं हुए हैं, इसलिए हम सभासद को 10 में से छह नंबर देते हैं।
-सुरेंद्र सिंह परिहार
हमारे इलाके में बारातघर व शौचालय का निर्माण अधर में लटका हुआ है। इसके अलावा अमृत योजना की पाइप लाइन डलने से सड़क खराब हो गई है। इस कारण सड़कें दर्द दे रही है। हैंडपंप कुछ खराब हैं। शिकायतों के बावजूद सही नहीं हुए हैं। हम सभासद को दस में सात नंबर देते हैं।
-शरद अग्रवाल
हमारे इलाके में सबसे ज्यादा परेशानी पानी की निकासी के इंतजाम न होने की है। गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। एक-दो हैंडपंप भी खराब हालत में हैं। इस कारण बिजली गुल होने पर पीने के पानी के लिए दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। हम सभासद को 10 में पांच नंबर देते हैं।
-ममता