फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nine people detained for questioning in Pappu murder case

हाथरस : पप्पू हत्याकांड में पूछताछ के लिए नौ लोगों को हिरासत में लिया

Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Nine people detained for questioning in Pappu murder case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा के पानी टंकी निवासी योगेंद्र उर्फ पप्पू हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। अभी तक पुलिस ने नौ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इलाका पुलिस के साथ एसओजी एवं सर्विलांस टीम भी लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मंगलवार की सुबह इगलास रोड पर टहलने जा रहे लोगों को सड़क किनारे एक शव मिला था। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने पानी की टंकी निवासी गुलाब सिंह के पुत्र योगेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में की। मृतक गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वर्तमान में वह सिकंदराराऊ में तैनात एडीओ फूल सिंह की गाड़ी चलाता था। 24 अप्रैल की रात अचानक किसी के बुलाने पर घर से गायब हो गया था।
विज्ञापन

26 अप्रैल की सुबह उसका शव घर से चंद कदमों की दूरी पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी एवं सर्विलांस टीम लगी हुई है। आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है ताकि कोई निर्दोष न फंसने पाए। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed