{"_id":"6086fdf48ebc3ed1e636238e","slug":"hathras-night-curfew-implemented-in-the-district-from-tonight-hathras-news-ali261946217","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज रात से जिले में लागू हुआ नाइट कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज रात से जिले में लागू हुआ नाइट कर्फ्यू
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर से शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था। इसी के साथ साथ ज्यादा कोरोना केस वाले जिलों में प्रतिदिन नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों के क्रम में यहां जिले में कोरोना के केसों के बढ़ने की रफ्तार के साथ ही डीएम रमेश रंजन ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया। सोमवार की रात से यहां नाइट कर्फ्यू लगा। सोमवार की रात आठ बजे से नाइट कर्फ्यू को लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सतर्क हो गए।
शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में गश्त शुरू कर दी। शाम सात बजे से बाजार को समय से बंद किए जाने के बारे में दुकानदारों को जानकारी दी गई। कोरोना नाइट कर्फ्यू को लेकर आठ बजे तक ज्यादातर शहर की दुकानें बंद करा दी गई। दुकानदारों में दुकान को बंद किए जाने को लेकर अफरा तफरी मची रही।
लोग सात बजे से ही अपनी दुकानों के सामानों को समेटना शुरू कर दिया। पुलिस ने चौराहे चौराहे पर खड़े होकर लोगों को घरों पर जाने की हिदायत दी। पुलिस ने आठ बजे के बाद लोगों पर सख्ती बरती। कई स्थानों पर जबरदस्ती दुकानों को बंद कराया गया और चेतावनी दी गई। पुलिस के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कई स्थानों पर पहुंच कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी।