फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras news

राम मंदिर ट्रस्ट में क्षत्रिय समाज की भागीदारी की जाए

Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras news
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक सोमवार को अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार थे। इस मौके पर अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट में क्षत्रिय समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के ट्रस्ट में क्षत्रिय समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, क्योंकि भगवान राम क्षत्रिय थे। उन्होंने सभी क्षत्रिय समाज के लोगों से एकजुट होकर ट्रस्ट में भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को प्रबल करने की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रामवीर सिंह परमार ने कहा कि क्षत्रिय समाज एकजुट हो। क्षत्रिय समाज के लोग एकजुट होकर राम मंदिर ट्रस्ट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को आगे बढ़ाएं। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत परमार ने कहा कि क्षत्रिय समाज के गरीब और कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए महासभा हर तरह की सहायता करने को तैयार रहेगी। कोरोना काल में अनाथ हुआ परिवार है तो वह तुरंत उनसे संपर्क कर सकता है। उस परिवार या व्यक्ति की यथासंभव सहायता की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने की और संचालन टिंकू राणा ने किया। बैठक में हरीश सेंगर, प्रमोद सेंगर, टिंकू राना, मनोज चौहान, अनिल सिंह प्रदीप सिंह, नरेश ठाकुर, सुनील चौहान, रवि प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह तोमर, पारस सेंगर, अरवेंद्र सिंह, सोहन सिंह ,विशाल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह पुरुष, अमित ठाकुर, केशर रावत,विनय सिंह,अजय पुरुष, नवीन प्रताप सिंह,अन्नी ठाकुर, रविंद्र सिंह सोनी ठाकुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed