फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras News

हाथरसः 550 परिषदीय स्कूलों का होगा कायाकल्प

Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras News
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के करीब 550 परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से इस सूची को तैयार कर लिया गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से 9 बिंदुओं व शिक्षा विभाग की ओर से 5 बिंदुओं पर संतृप्तीकरण किया जाएगा। इसे लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्यों को प्राथमिकता पर कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में यहां पंचायती राज विभाग व शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को चिह्नित करने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। यहां जिले में करीब 550 स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत संतृप्त किया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत खिड़की, दरवाजे, बच्चों के बैठने का फर्नीचर, छत की मरम्मत, बाउंड्रीवाल की मरम्मत, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड, दीवाल पेंटिंग आदि कार्यों को कराया जाएगा। इसे लेकर दोनों विभागों की ओर से अलग-अलग पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं। पंचायती राज विभाग 9 पैरामीटरों व शिक्षा विभाग 4 पैरामीटरों को संतृप्त करेगा। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed