फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras News

हाथरसः छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को दी फोटो वायरल करने की धमकी

Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras News
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपने ही गांव की एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर युवक ने युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले की जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना चंदपा के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव का ही एक युवक परेशान कर रहा था। युवती ने जब विरोध किया तो युवक ने किशोरी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की धमकी भी दे रहा था। किशोरी युवक की धमकियों से परेशान हो गई। उसने अपने परिवार के लोगों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर पिता ने 14 जुलाई को कोतवाली चंदपा में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ नीतावीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक गांव की किशोरी को परेशान कर रहा था। फोटो वायरल करने की धमकी किशोरी को दी गई। पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed